कार्तिक पूर्णिमा कब है 2023 Kartik Purnima 2023 Puja Vidhi

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करे क्या न करे Kartik purnima Purnima 2023

Kartik Purnima 2023 Puja Vidhi शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि का खास महत्व है कार्तिक मास की पूर्णिमा को त्रिपुरारी पूर्णिमा और देव दिवाली भी कहा जाता है. कार्तिक पूर्णिमा के दिन स्नान, दान-पुण्य और दीपदान करने का बहुत महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी के साथ चंद्रदेव की पूजा करने से जातक को आर्थिक लाभ और परेशानियों से मुक्ति मिलती है. पूर्णिमा का दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए सबसे खास माना जाता है। इस साल कार्तिक पूर्णिंमा 27 नवंबर को कई शुभ योगो में मनाई जाएगी. आइये जानते है साल 2023 में कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, और इस दिन माँ लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए किये जाने वाले विशेष कार्य क्या है|

कार्तिक पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2023 Kartik purnima Purnima Muhurat 2023

  1. पंचांग के अनुसार साल 2023 में कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर सोमवार को होगी और देव दिवाली 26 नवंबर रविवार को मनाई जाएगी|
  2. पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ होगी – 26 नवंबर सायंकाल 03:53 मिनट |
  3. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 27 नवंबर दोपहर 02:45 मिनट |
  4. कार्तिक पूर्णिमा का स्नान 27 नवंबर को किया जायेगा|
  5. स्नान मुहूर्त – 27 नवंबर सुबह 05.05 मिनट सुबह 05.58 मिनट|
  6. देव दिवाली दीपदान मुहूर्त – 26 नवंबर शाम 05.08 मिनट से रात 07.47 मिनट|
  7. चंद्र पूजन मुहूर्त – 26 नवंबर शाम 04.29 मिनट|
  8. लक्ष्मी पूजा मुहूर्त – 26 नवंबर रात्रि 11.41 मिनट से रात्रि 12.35 मिनट|

कार्तिक पूर्णिमा शुभ योग 2023 Kartik purnima Purnima Shubh Yog

साल 2023 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन 3 शुभ योग शिव योग, सिद्ध योग, और करण योग बनेंगे. ज्योतिष अनुसार इस दिन शिव योग देर रात 11:39 मिनट तक है। इसके बादसिद्ध योग शुरू होगा वही करण योग का निर्माण दोपहर 02:45 मिनट पर हो रहा है। इन योगो में शिव पूजा करने से अमोघ और अक्षय फल की प्राप्ति होती है।

कार्तिक पूर्णिमा पूजा विधि Kartik purnima purnima Puja Vidhi

कार्तिक पूर्णिमा के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा में स्नान करें। गंगा स्नान संभव नहीं है तो घर में ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाएं। स्नान के बाद मंदिर में दीपक जलाएं। भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। भगवान विष्णु को पुष्प, धूप, दीप, नैवेद्य, फल आदि अर्पित करें और भोग लगाएं। भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करना न भूलें। इसके बाद आरती करे। इस दिन भगवान शिव की आराधना भी करें। शिवलिंग पर जल अर्पित करें। रात के समय चंद्रमा की पूजा करें। चंद्रमा को अर्घ्य दें और चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें।

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

कार्तिक पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए Kartik purnima Purnima Upay  

  1. धार्मिक मान्यता अनुसार कार्तिक पूर्णिंमा के दिन गंगा स्नान और दीपदान करना चाहिए इससे पुण्य फल प्राप्त होता है.
  2. कार्तिक पूर्णिमा मे गंगा स्नान के बाद सामर्थ्य अनुसार दान जरूर करे इससे भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख- समृद्धि आती है.
  3. शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा के दिन भगवन सत्यनारायण जी की पीले केलो का भोग लगाए और पूजा के बाद पीले केलो का दान कर प्रसाद के रूप में स्वयं भी इन्हे ग्रहण करना शुभ होता है.
  4. मान्यता है की कार्तिक पूर्णिमा के दिन माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने से आर्थिक परेशानिया दूर होने लगती है.
  5. पूर्णिमा की रात लोटे में दूध, जल, शक्कर और सफेद फूल मिलकर चन्द्रमा को अर्घ्य दें। इससे कुंडली में चंद्रमा मजबूत होता है.
error: