दीपावली लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त व उपाय Diwali Puja Ka Shubh Muhurat 2023  

दीवाली के उपाय 2023 Diwali Lakshmi Puja Upay

Diwali Puja Ka Shubh Muhurat 2023  Diwali Puja Ka Shubh Muhurat 2023   पंचांग के अनुसार 12 नवंबर रविवार के दिन देशभर में दीपोत्‍सव का पर्व दीवाली हर्षोउल्‍लास के साथ मनाया जायेगा. दीपावली की रात प्रदोष काल में लक्ष्मी-गणेश जी के पूजन का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष की माने तो इस बार दीवाली 5 राजयोगो में मनाई जाएगी जिस कारण इस दिन की गयी पूजा से घर परिवार में सुख समृद्धि के योग बनेंगे. मान्यता है की दीवाली की रात शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी गणेश पूजन किया जाय तो माँ लक्ष्मी अति प्रसन्न होती है आइये जानते है साल 2023 में दीवाली के दिन लक्ष्मी गणेश पूजा के लिए कितना शुभ समय मिलेगा, पूजा विधि और इस दिन धन में वृद्धि के लिए क्या उपाय करने चाहिए|

दिवाली लक्ष्मी गणेश पूजा मुहूर्त 2023 lakshmi Ganesh Puja Muhurat 2023

  1. साल 2023 में दीवाली 12 नवंबर रविवार को है|
  2. अमावस्या तिथि प्रारम्भ – 12 नवंबर दोपहर 02:44 मिनट |
  3. अमावस्या तिथि समाप्त – 13 नवंबर दोपहर 02:56 मिनट |
  4. लक्ष्मी गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त्त – 12 नवंबर शाम 05:39 मिनट से शाम 07:35 मिनट |
  5. कुल अवधि 01 घंटा 54 मिनट|
  6. प्रदोष काल पूजा मुहूर्त – शाम 05:29 मिनट से शाम 08:08 मिनट तक |
  7. वृषभ काल- 05:40 मिनट से 07:36 मिनट|

दिवाली महानिशीथ काल पूजा मुहूर्त 2023 Diwali Puja Muhurat 2023

  1. लक्ष्मी पूजा निष्त्काल मुहूर्त्त- 11:39 मिनट से 12:31 मिनट
  2. अवधि- 52 मिनट
  3. महानिशीथ काल मुहूर्त – 11:39 मिनट से 12:31 मिनट

दिवाली शुभ चौघड़िया पूजा मुहूर्त Diwali Puja Muhurat 2023

  1. अपराह्न मुहूर्त्त (शुभ)- 01:26 से 02:47 तक
  2. सायंकाल मुहूर्त्त (शुभ, अमृत, चल)- 05:29 से 10:26 तक
  3. रात्रि मुहूर्त्त (लाभ)- 01:44 से 03:23 तक
  4. उषाकाल मुहूर्त्त (शुभ)- 05:02 से 06:41 तक

दीवाली पूजन विधि Diwali Puja Vidhi 

शास्त्रों के अनुसार दीवाली के दिन पूजास्थल को साफ़ कर एक साफ़ चौकी में लाल वस्त्र बिछाकर लक्ष्मी-गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करे. पूजास्थल में जल से भरा कलश रखे. इसके बाद पूजास्थल पर घी का दीपक जलाये. सभी प्रतिमाओं को तिलक कर खील, बताशे, पंच मेवा, गुड़, फल-फूल, मिठाई, माँ लक्ष्मी जी को कमल का फूल व कौड़िया अर्पित करे. अब गणेश जी और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप कर श्री सूक्त का पाठ करें और फिर आरती करे। पूजा के बाद घर के सभी कोनों में दिए जलाये. मान्यता है की इस दिन लक्ष्मी गणेश जी के साथ साथ धन के देवता कुबेर जी का पूजन करना भी बहुत शुभ होता है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

दीवाली के उपाय Diwali ke Upay

  1. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दीपावली की रात लक्ष्मी पूजन के साथ पूजास्थल पर एकाक्षी नारियल की स्थापना कर उसकी भी पूजा करे भाईदूज के दिन इस नारियल को लाल कपडे में बांधकर तिजोरी में रख दे इससे धनलाभ होता है.
  2. दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के समय माँ को काली हल्दी चढ़ाये पूजा के बाद इस हल्दी को अपने धन के स्थान पर रख दे धनलाभ होता है.
  3. दीपावली की रात घर में श्रीयंत्र स्थापित करें और कनकधारा स्त्रोत का पाठ करें। धन वृद्धि में यह उपाय बड़ा शुभ और सफल माना जाता है।
  4. दिपावली पूजन के बाद शंख बजानी चाहिए। ऐसा करने से घर में दरिद्रता का वास नहीं होता है और घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है।
error: