7 मार्च 2023 होली की राख के महाउपाय Holi Ki Rakh Ke Upay

होलिका दहन पूजा विधि 2023 Holika Dahan 2023 Kab hai

Holi Ki Rakh Ke UpayHoli Ki Rakh Ke Upay शास्त्रों के अनुसार हर साल फाल्गुन पूर्णिमा के दिन होलिका दहन और अगले दिन रंग खेलने व होली मिलन की परंपरा है. इस साल 2023 में 7 मार्च को होलिका दहन किया जायेगा और 8 मार्च को रंगवाली होली खेली जाएगी। ज्योतिष अनुसार इस साल होली पर धृति योग का निर्माण होने से होलिका दहन काफी शुभ और महत्वपूर्ण होगा। शास्त्रों में होलिका की भष्म यानी राख को बेहद पवित्र और शुभता बढ़ाने वाली माना गया है ज्योतिष में होलिका की राख से जुड़े कई लाभकारी उपाय बताये गए है तो आइये होलिका दहन शुभ मुहूर्त और होलिका की राख से जुड़े ये उपाय क्या है|

होलिका दहन शुभ मुहूर्त 2023 Holika Dahan Shubh Muhurat 2023

  1. साल 2023 में होलिका दहन 7 मार्च और 8 मार्च को रंगवाली होली मनाई जायेगी|
  2. होलिका दहन शुभ मुहूर्त – 7 मार्च सायंकाल 06:29 मिनट से रात्रि 08:52 मिनट तक|
  3. भद्रा का समय होगा – 06 मार्च सायं काल 04:48 मिनट से 7 मार्च प्रातः 05:14 मिनट तक|
  4. पूर्णिमा तिथि आरंभ होगी – 6 मार्च सायंकाल 04:17 मिनट पर|
  5. पूर्णिमा तिथि समाप्त होगी – 7 मार्च सायंकाल 06:09 मिनट पर|

होलिका की राख के उपाय Holika Dahan Upay

  1. शास्त्रों में होली की भस्म को बेहद पवित्र और बहुत ही प्रभावशाली माना जाता है कहते है की अगर होलिका दहन के अगले दिन सुबह जाकर होली की राख घर लाकर इसमें नमक और राई मिलाकर घर में रखने से घर के सदस्यों पर बुरी नजर नहीं लगती.
  2. आर्थिक परेशानियों को दूर करने के लिए आप होलिका की राख घर लेकर आयें और उसे घर के कोने-कोने में छिड़क दें
  3. घर में सुख शांति और घर की निगेटिव एनर्जी को दूर करने के लिए होलिका की राख की एक पोटली बनाकर इसे शुभ मुहूर्त में घर के अलग-अलग हिस्से में रख दें. ऐसा करने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है..
  4. घर के सदस्यों को नजर दोष से बचाने के लिए होलिका की राख से तिलक करना शुभ माना जाता है.
  5. आर्थिक लाभ के लिए होलिका की राख को लाल रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रखने से धन की स्थिति अच्छी रहती है.
  6. अगर कुंडली में शनि राहु व केतु की दशा अच्छी नहीं है तो होलिका की राख को घर लाकर स्नान के जल में मिलाकर स्नान करे इससे नवग्रहों विशेस्कर इन तीन ग्रहो की स्तिथि मजबूत होती है.
  7. होलिका दहन के अगले दिन होलिका की राख लाकर काले कपड़े में बांधकर दुकान के गल्ले में रखने से व्यापार में तरक्की प्राप्त होती है.

इसे भी पढ़े – जानें अपना वार्षिक राशिफल 2023.

  1. मान्यता है की अगर नित्य लगाए जाने वाले तिलक में होलिका दहन की राख मिलाकर तिलक लगाया जाय तो इससे जीवन के सभी संकट दूर हो जाते हैं और घर में मां लक्ष्मी का वास हो जाता है.
  2. यदि किसी जातक की कुंडली के शनि दोष से पीडि़त चल रहे हैं तो इससे मिलने वाले कष्टों को दूर करने के लिए होलिका दहन की राख को शिवलिंग पर अर्पित करना चाहिए.
error: