भूलकर भी ना खाये सोने से पहले ये 6 चीजे Never Eat These Food at Night Healthy Diet Health Care

रात को ना खाये भूलकर भी ना खाये ये 6 चीजे Never Eat These 6 Food Before Sleeping at Night

भूलकर भी ना खायेयह तो आप सभी लोग ही जानते होंगे कि अच्छी सेहत के लिए अच्छा खान-पान बहुत जरूरी है। खाने पीने की कई ऐसी चीजें है जो हमारे सेहत के लिए काफी लाभप्रद होती है. लेकिन यदि हम इन्हे गलत वक्त पर खाये तो यही चीजे हमारे शरीर को नुकसान पहुंचा सकती हैं।

हमारे खानपान में ही शामिल कुछ ऐसी चीजें भी हैं जिन्हें रात में खाना हमारी सेहत के लिए नुकसानदायी साबित हो सकता है। आज हम आपको 6 ऐसी चीजों के बारे में बताएँगे जिन्हे भूलकर भी सोने से पहले या रात को नहीं खानी चाहिए. 

रात को नूडल्स ना खाये Do Not Eat Noodles –

रात को नूडल्स के सेवन से हमे बचना चाहिए. क्योकि नूडल्स में बहुत हाई-कैलोरी होती है। और साथ ही,  नूडल्स में कार्बोहाइड्रेट बहुत अधिक मात्रा में होता है जो वसा में बदल जाता है। सोने से पहले नूडल्स खाने से आपको पेट से सम्बंधित समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए सोने से पहले उच्च वसा युक्त पदार्थ के सेवन से दूर रहना चाहिए।

रात को डार्क चॉकलेट ना खाये Do Not Eat Dark Chocolate 

सोने से पहले डार्क-चॉकलेट खाने से बचे क्योकि डार्क चॉकलेट में कैफीन और अन्य कई ऐसे पदार्थ होते हैं जो दिल की कार्य करने की क्षमता को बढ़ा देते हैं। जिसके कारण हमे गहरी नींद नहीं आ पाती है और हमारा मस्तिष्क भी अशांत रहता है. इसलिए रात को सोने से पहले डार्क-चॉकलेट ना खाये.

ज्यादा फाइबर वाली सब्जियां Do Not Eat More Fiber Vegetables –

रात को सोने से पहले हमे ज्यादा फाइबर वाली सब्जियां जैसे ब्रोकोली, प्याज, पत्तागोभी आदि का सेवन नहीं करना चाहिए. क्योकि इन सब्जियों में जल्दी न पचने वाले फाइबर (रेशे) की मात्रा बहुत अधिक होती है। जिस कारण इन सब्जियों को खाने के बहुत अधिक समय बाद भी आप पेट भरा हुआ सा महसूस करते हैं। रात में इन्हें खाने से पाचन तंत्र में फाइबर की गति बहुत धीमी हो जाती है। जिसके कारण पेट फूलने जैसी समस्या हो सकती है।

राशिअनुसार जाने साल 2018 का भविष्यफल

रात को पिज्जा ना खाये Do Not Eat Pizza at Night –

रात को सोने से पहले पिज्जा भूलकर भी ना खाये. क्योकि पाचन तंत्र को दिन के समय ही इन चीजों को पचाने में बहुत अधिक मेहनत करनी पड़ती है. तो कल्पना कीजिए कि जब आप रात को ये सब चीजे कहते है तो आपके पाचन तंत्र को कितनी मेहनत करनी पड़ती होगी। पिज्जा में काफी चिकनाई होती है। और इसमें जो घटक पाए जाते है उनमें भी बहुत अधिक मात्रा में एसिड होता है, जिसके कारण हार्टबर्न का खतरा बढ़ सकता है।

स्नैक्स या चिप्स ना खाये Do Not Eat Snacks and Chips –

स्नैक्स या चिप्स आदि का सेवन भी हमे सोने से पहले नहीं करना चाहिए क्योकि इनमें बहुत अधिक मात्रा में मोनोसोडियम ग्लूटामेट होता है जो आपके शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकता है इसके साथ ही, आपको नींद से संबंधित विभिन्न प्रकार की समस्याएं भी आ सकती हैं।

रात को पास्ता ना खाये Do Not Eat Pasta –

पास्ता एक ऐसा व्यंजन है जो बहुत जल्दी ही तैयार हो जाता है इसीलिए कई बार लोग खाना बनाने से बचने या फिर समय ना होने पर देर रात को पास्ता खाकर सो जाते हैं, पास्ता में बहुत ज्यादा कार्बोहाइड्रेट और कई ऐसे पदार्थ पाए जाते हैं जिन्हें शरीर जल्दी से नहीं पचा पाता. जिससे कब्ज व हाइपर एसिडिटी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए रात को सोने से पहले या देर रात को पास्ता भूलकर भी ना खाये .

error: