वजन बढ़ाने के लिए बेहद आसान घरेलू उपाय Easy Home Remedies For Weight Gain

दुबले पतले शरीर को मोटा करने के 5 आसान तरीके How To Gain Weight Fast

अक्सर देखा गया है कि बढ़ते वजन से परेशान लोगों की संख्या ज्यादा होती है लेकिन वजन बढ़ना ही सिर्फ समस्या नहीं है| कई लोग अपने कम वजन के कारण भी परेशान देखे जाते हैं| एक तरफ जहां दुनिया के 70 प्रतिशत लोग वजन बढ़ने से परेशान हैं, तो वहीं 20 प्रतिशत अपने दुबलेपन से परेशान हैं| मोटा होने के उपाय और टिप्स अपनाकर आप अपनी पर्सनालिटी को निखार सकते है| अगर आप मोटा होना चाहते है, तो मोटा होने के तरीके अपनाये| तो चलिए जाने बिना कैसे घर पर ही घरेलू टिप्स को अपनाकर आप fit रह सकते है|

चाहते है वजन बढ़ाना तो आज ही अपनाये ये 4 घरेलू टिप्स-

तेजी से वजन बढ़ाने के लिए खाएं होल एग Whole Eggs increase weight fastly

मांसपेशियों को मजबूत (strong muscle) बनाने के लिए अंडे से बेहतर कोई भोजन नहीं है| यह उच्च गुणवत्ता वाली प्रोटीन प्रदान करता है| लेकिन इसके लिए होल एग खाना बहुत महत्वपूर्ण है। अंडे के अधिकांश पोषक तत्व अंडे की जर्दी में पाया जाता है। अगर आप बिल्कुल दुबले-पतले दिखते हैं और अपने शरीर को मोटा करना चाहते हैं तो आप जितने अधिक अंडे खा सकते हैं, उतना आपको जरूर खाना चाहिए| वैसे प्रतिदिन 3-4 अंडे खा सकते हैं| इसलिए तेजी से वजन बढ़ाने में यह सर्वोत्तम भोजन में से एक है|

वजन बढ़ाने के लिए खाएं पनीर Eat Cheese for weight gain

पनीर (Cheese) या चीज का उपयोग पुराने समय से ही वजन बढ़ाने के लिए किया जाता है| इसमें प्रचुर मात्रा में कैलोरी और फैट पाया जाता है| अगर पनीर को अधिक मात्रा में खाया जाए तो इससे पर्याप्त प्रोटीन शरीर को मिलता है| पनीर तो वैसे भी बहुत स्वादिष्ट होता है| इससे भोजन और सब्जियों के रूप में खाने से आप अपने शरीर की कैलोरी (calorie) बढ़ा सकते हैं और साथ ही इसमें हेल्दी फैट पाया जाता है और इसे खाने से वजन आसानी के साथ बढ़ते दिखाई पड़ता है|

राशिअनुसार जाने साल 2018 का भविष्यफल

वजन बढ़ाने के लिए खाएं दही Eat yogurt to increase weight

उच्च मात्रा में क्रीम और वसायुक्त दही में बहुत सारे पोषक तत्व जैसे प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट पाया जाता है| प्रतिदिन 1 कटोरी दही का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ने लगता है| साथ ही एक या दो कप दही में ड्राई फ्रूट्स और शहद मिलाकर खाने से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बढ़ने लगती है और शरीर भरा-भरा हो जाता है| इसके अलावा दही में कोकोआ पावडर(cocoa powder), अखरोट, शुगर, क्रीम और बेरी मिलाकर खाने से भी वजन बढ़ता है और आप आसानी से मोटे हो सकते हैं|

मोटा होने के लिए खाएं आलू और स्टार्च Potatoes and Starches for weight gain to be fat

आलू खाने से वजन बढ़ता है, यह सभी जानते हैं लेकिन सिर्फ आलू ही नहीं बल्कि अन्य स्टार्चयुक्त भोजन करने से भी कैलोरी बढ़ती है| स्टार्च मांसपेशियों में ग्लाइकोजन (glycogenic) को जमा करता है और इससे वजन बढ़ता है| इसके अलावा कार्बोहाइड्रेट और फाइबर भी वजन बढ़ाने में मदद करते हैं|

वजन बढ़ाने के लिए चावल खाएं Eat rice to gain weight

भोजन में अधिक चावल शामिल करने से वजन तेजी से बढ़ सकता है| एक कप चावल में 190 कैलोरी और 43 ग्राम कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है| उच्च मात्रा में मौजूद कार्बोहाइड्रेट ((carb)शरीर की कैलोरी को बढ़ाने का काम करता है जिससे कि वजन बढ़ने में बढोतरी होती है| चावल खाने से बार-बार भूख लगती है और इससे कई बार भोजन कर सकते हैं| साथ ही वजन बढ़ाने के लिए आप माइक्रोवेब में पका चावल भी खा सकते हैं|

दूध पीने से भी बढ़ता है वजन Increased weight by drinking milk

सदियों से वजन बढ़ाने के लिए दूध मांसपेशियों को बनाने के लिए उपयोगी माना जाता है| यह शरीर को पर्याप्त प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और फैट प्रदान करता है| इसके अलावा यह कैल्शियम, विटामिन, खनिज लवण (nutrients) का भी बढ़िया स्रोत है| जो व्यक्ति कम समय में अपना वजन बढ़ाना चाहते हैं उन्हें 1 या 2 गिलास दूध पीने की आदत डाल लेनी चाहिए क्योंकि दूध या दूध से बने मट्ठे में केसीन प्रोटीन पाया जाता है, जिससे पीने से वजन बढ़ने में मदद मिलती है|

error: