सावन 2023 घर ले आये ये 1 पौधा Sawan 2023 Starting Date

शिव कृपा के लिए सावन में घर लाये ये चमत्कारिक पौधा Sawan Somwar Date Time 2023

Sawan 2023 Starting DateSawan 2023 Starting Date सावन का महीना और इस महीने में चारो और फैली हरियाली भगवान भोलेनाथ को सबसे अधिक प्रिय है कहा जाता है की सावन के महीने में यदि आप भोलेनाथ को कुछ विशेष फूल, पत्ते चढ़ाते है और कुछ विशेष पौधे घर लाकर लगाते है तो ये आपको जीवन में विशेष फल प्रदान करते है. मान्यता है की सावन में शिवजी के प्रिय इन पौधों को घर पर लगाने से सुख-समृद्धि और धन का आगमन होता है. आइये जानते है ये पौधे कौन से है|

बेल का पौधा

शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव की कोई भी पूजा बिना बेलपत्र पूरी नहीं होती है. शिवजी को बेल के पत्ते, फूल और फल बहुत प्रिय है. सावन में यदि बेल का पौधा लाकर इसे घर में लगाया जाय तो इससे घर में वास्‍तु दोष नहीं होता और आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है.

तुलसी का पौधा

तुलसी का पौधा तो लगभग हर घर में होता है हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को पूजनीय माना गया है.  तुलसी के पौधे को एक तरह से लक्ष्मी जी का रूप माना जाता है. मान्यता है की घर में सावन के महीने में तुलसी का पौधा जरूर लगाना चाहिए इसे हमेशा उत्तर दिशा में ही लगाना शुभ फल देता है.

शमी का पौधा

शास्त्रों की माने तो शमी का पौधा भगवान शिव, शनिदेव और गणपति जी का वृक्ष माना जाता है घर में शमी का पेड़ लगाना बहुत शुभ होता है. मान्यता है कि शमी का पेड़ लगाने से घर में  देवी और देवताओं की कृपा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है सावन माह में शिव के प्रिय शमी वृक्ष को घर में लगाने से सुख-समृद्धि का वास् होता है.

केले का पौधा

शास्त्रों के अनुसार सावन के महीने में पड़ने वाली एकादशी के दिन घर में केले का पौधा लगाना बेहद शुभ होता है. केला का पौधा भगवान विष्णु को अत्यधिक प्रिय है. लेकिन सावन माह में इसे घर पर लगाने से भगवन विष्णु और भोलेनाथ दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

error: