Pitru Paksh 2022 Dates | पितृ पक्ष कब से शुरू है 2022 | Shraddh Paksh

पितृ पक्ष कब से कब तक है Pitru Paksh Starting Date 2022

Pitru Paksh 2022 DatesPitru Paksh 2022 Dates पितृपक्ष महत्वपूर्ण पक्षों में से एक माना गया है. शास्त्रों के अनुसार पितृ देव स्वरूप होते हैं। पितृ पक्ष में पितरों के नाम से दान, तर्पण व श्राद्ध कर्म किये जाते है माना जाता है की जो भी पितृ पक्ष में श्रद्धापूर्वक इन कार्यो को करता है तो उनपर पितरो का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है. मान्यता है की पितृपक्ष में किया गया श्राद्ध-कर्म सांसारिक जीवन को सुखमय बनता है। आज हम आपको साल 2022 में पितृ पक्ष कब से कब तक है पितृ पक्ष की सभी महत्वपूर्ण तिथियां और पितृ पक्ष में क्या करना चाहिए क्या नहीं इन बातो के बारे में बताएँगे.

श्राद्ध पक्ष की महत्वपूर्ण तिथियां Pitru Paksh dates 2022

भाद्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि से हर साल पितृ पक्ष का आरंभ हो जाता है साल 2022 में पितृ पक्ष का आरम्भ 10 सितम्बर से होगा और इसका समापन 25 सितम्बर के दिन होगा इसी दिन पितृ विसर्जन किया जाएगा| आइये जानते है साल 2022 में पितृ पक्ष की संपूर्ण तिथियां|

  1. 10 सितंबर शनिवार – पूर्णिमा व प्रतिपदा श्राद्ध
  2. 11 सितंबर रविवार – द्वितीया श्राद्ध
  3. 12 सितंबर सोमवार – तृतीया श्राद्ध
  4. 13 सितंबर मंगलवार – चतुर्थी श्राद्ध महाभरणी श्राद्ध
  5. 14 सितंबर बुधवार – पंचमी श्राद्ध
  6. 15 सितंबर गुरुवार – षष्ठी श्राद्ध
  7. 16 सितंबर शुक्रवार – सप्तमी श्राद्ध
  8. 18 सितंबर रविवार – अष्टमी श्राद्ध
  9. 19 सितंबर सोमवार – नवमी श्राद्ध
  10. 20 सितंबर मंगलवार – दशमी श्राद्ध
  11. 21 सितंबर बुधवार – एकादशी श्राद्ध
  12. 22 सितंबर गुरुवार – द्वादशी श्राद्ध
  13. 23 सितंबर शुक्रवार – मघा श्राद्ध
  14. 24 सितंबर शनिवार – चतुर्दशी श्राद्ध
  15. 25 सितंबर रविवार – सर्वपितृ अमावस्या श्राद्ध

पितृ पक्ष में क्या करे क्या ना करे Pitru Paksh Kya kare kya na kare

  1. पितृ पक्ष में कई बातो और नियमो का पालन प्रत्येक व्यक्ति को जरूर करना चाहिए जैसे –
  2. इस दौरान तामसिक भोजन ग्रहण नहीं करना चाहिए और साथ ही श्राद्धपक्ष के दौरान मसूर की दाल, धतूरा, अलसी, कुलथी इन दालों का प्रयोग वर्जित बताया गया है.
  3. पितृ पक्ष में पित्तरों का अपमान न करें और ना ही घर में कलेश करे.
  4. पितृ पक्ष में घर पर आए व्यक्ति या जरूरतमंद का अपमान न करें.
  5. पितृ पक्ष में पित्तर धरती पर उपस्थित होते हैं इसीलिए इस समय पित्तरों का तर्पण और श्राद्ध कर्म करने चाहिए.
  6. पितृ पक्ष में गाय, कुत्ते और कौए को भोजन कराना चाहिए।
  7. इस दौरान पित्तरों के नाम से दान जरूर करना चाहिए।
  8. पितृ पक्ष में ब्राह्मणों को भोजन कराकर सामर्थ्य अनुसार दान दक्षिणा देनी चाहिए।
error: