किस महीने की गयी शादी होती है खाश Good or bad effects of marriage month

जानें क्या कहता है आपके शादी का महिना Your weading months saying something

कहते है शादी के जोड़े ऊपर से बनकर आते है और शादी के बाद होने वाला अच्छा या बुरा, सब उनकी किस्मत से जुड़ा रहता है। ज्योतिष की गणनानुसार हमारा जन्म बारह राशियों के मुताबिक होता है।

जिस प्रकार से जन्म लेते ही बच्चे की गणना जन्म तिथि, समय एवं नक्षत्र को आधार बनाकर उसके भविष्य को निर्धारित किया जाता है। उसी प्रकार से हमारी शादी भी एक खास राशि चिह्न से जुड़ी होती है और यही बारह राशि चिह्न भी हमारी शादी शुदा जिदंगी में गहरा असर डालते है। जानें बारह राशि चिह्न जो प्रभावित करते हैं आपकी मैरेड लाइफ.

मेष राशि से सम्बन्धित विवाह –

यदि आपका विवाह 21 मार्च से 19 अप्रैल के बीच हुआ है, तो आप का विवाह मेष राशि से प्रभावित विवाह है। मेष राशि के जातक रोमांच पसंद वाले होते हैं और कुछ गुस्सैल प्रवृति वाले भी होते हैं। ये लोग जो ठान लेते है उसे करके दिखाते हैं, कुछ इसी प्रकार की होती है मेष राशि से प्रभावित शादी। यदि किसी की शादी इस तारीख पर हुई है तो उनकी शादी में रोमांस, अचानक होने वाली अच्छी-बुरी घटनाएं, जैसे अचानक कुछ भी नया हो जाना, इस तरह की प्रतिक्रियाएं लगी रहती हैं. इतना ही नहीं, इनका साथी कब किस मूड में आ जाये यह कहना बहुत मुश्किल होता है ।

वृषभ राशि से संबंधित विवाह

(20 अप्रैल से 20 मई) के बीच होने वाले विवाह वृषभ राशि से प्रभावित होते हैं। जो लोग अपने जीवन में अच्छा रोमांस और प्यार भरी जिंदगी चाहते है तो यह समय उनके लिये बेहद अच्छा होता है। जी हां… वृषभ राशि से प्रभावित इस तारीख की शादी सबसे ज्यादा रोमांटिक जोड़ो के लिए मानी जाती है, क्योंकि इन तारीखो और महिनें में किया गया विवाह प्यार और वासना से भरे ग्रह ‘शुक्र’ से जुड़ा होता है।

मिथुन राशि से संबंधित विवाह

(21 मई से 20 जून) इस बीच होने वाला विवाह मिथुन राशि से प्रभावित होते हैं, इन महिने में की गई शादी सफल और असफल दोनों ही हो सकती हैं। जिस तरह से मिथुन राशि अपने आप में दो तरह के स्वभाव को दर्शाती है, उसी तरह से है मिथुन राशि से प्रभावित शादियों के परिणाम भी होते है।यदि इस महिने के भीतर हुई शादी में लड़का या लड़की दोनों में से कोई एक जरूरत से ज्यादा गुस्सेल स्वभाव के हो, या बिल्कुल से चुप रहने वाला हो, तो विवाहित जीवन में परेशानिया हो सकती हैं.

कर्क राशि से संबंधित विवाह

(21 जून से 22 जुलाई) तक के बीच होने वाली शादी कर्क राशि से प्रभावित होती हैं। कर्क राशि अपनी भरपूर जिम्मेदारी और प्यार के लिए जानी जाती हैं, और इस महिने में की जाने वाली शादी, इसी प्रकार से प्रभावित होती है। इस शादी में पति-पत्नी दोनों एक दूसरे के प्रति हमेशा वफादार रहते है। ये लोग घर परिवार की मूल जरूरतें, उनकी खुशी, बच्चों की खुशी का ध्यान रखते हैं और आने वाले भविष्य को मजबूत बनाने वाले होते है।

सिंह राशि से संबंधित विवाह

(23 जुलाई से 22 अगस्त) तक के बीच होने वाली शादी सिंह राशि से प्रभावित होती है। सिंह राशि सभी राशियों में सबसे अधिक शक्तिशाली राशि चिह्न होती है, और इसी तरह से मजबूत होती है इस राशि की शादी भी। एक दूसरे का साथ देना, एक दूसरे पर पूरी तरह से समर्पित रहना, प्यार, और महंगी चीज़ों के प्रति दोनों का आकर्षण इन राशि वालों के लक्षण है।

कन्या राशि से संबंधित विवाह

(23 अगस्त से 22 सितंबर) तक के बीच होने वाले विवाह कन्या राशि से प्रभावित होते हैं। इस राशि से प्रभावित जोड़े बहुत ही संवेदशील जीवन जाने वाले होते हैं। ये लोग मिलकर हर परिस्थितियों का सामना करने को तैयार रहते हैं। इस राशि के वैवाहिक जोड़े हमेशा एक दूसरे का साथ देने को तैयार रहते है।

तुला राशि से संबंधित विवाह

(23 सितंबर से 22 अक्टूबर) तक के बीच हुआ विवाह तुला राशि से प्रभावित होता है। यह वैवाहिक जोड़े हर तरह से अपने आपको कंट्रोल करके चलते है। क्योंकि तुला राशि ही नियंत्रित स्वभाव वाली होती है। इसलिए इनके जीवन में ना अधिक प्यार, ना अधिक झगड़े, ना अधिक परेशानियां और ना अधिक रोमांस इनके जीवन में हर चीज एक सिमित तक होती है.

वृश्चिक राशि से संबंधित विवाह

(23 अक्टूबर से 21 नवंबर) तक के बीच होने वाले विवाह वृश्चिक राशि से प्रभावित होते हैं। इन महिनें में होने वाली शादी के कपल्स लिओफी में थोड़ा बहुत लड़ाई झगड़े होते रहते हैं। और अक्सर इन लोगो के बीच पैसों को लेकर अधिक लड़ाई होती हैं. इनका वैवाहिक जीवन अच्छा चलता है, अगर ये एक दूसरे को अच्छे से समझ जाये तो.

धनु राशि से संबंधित विवाह

(22 नवंबर से 21 दिसंबर) तक के बीच होने वाला विवाह धनु राशि से प्रभावित होता है। यह सभी शादियों में सबसे अच्छी शादी कहलाई जाती है, क्योंकि इसमें दोनों ही जीवन के हर पल को पूरे एन्जॉय के साथ जीते हैं। और इनकी जिंदगी बड़ी ही संतुष्टि के साथ चलती है।

मकर राशि से संबंधित विवाह

(22 दिसंबर से 19 जनवरी) तक के बीच होने वाले विवाह मकर राशि से प्रभावित होते हैं। इस महिने में होने वाली शादी के जोड़े अपनी जिंदगी की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। इनके बीच प्यार रोमांस बहुत ज्यादा होता है। और साथ ही ये अपने भविष्य को मजबूत करने के बारे में भी काफी सोचते हैं.

कुम्भ राशि से संबंधित विवाह

(20 जनवरी से 18 फरवरी) तक के बीच हुए विवाह कुम्भ राशि से प्रभावित होते हैं। इस समय पर किए गए विवाह के परिणाम सभी से खास होते हैं। इन लोगो की जिंदगी काफी आराम भरी होती है। हर समय एक दूसरे को सरप्राइज देते हैं और हमेशा खुश रहते हैं।

मीन राशि से संबंधित विवाह

(19 फरवरी से 20 मार्च) तक के बीच हुई शादी मीन राशि से प्रभावित होती हैं। इस महिनें में विवाह करने वाले जोड़ों की जिंदगी काफी इमोशनल भरी होती है। ये एक दूसरे के प्रति काफी संवेदनशील होते हैं और दोनों में से एक शादी में लिए गए वचनों को पूरी तरह से निभाता है। उसे समझता है और इनकी शादी सफल रहती है.

error: