जरूर करे शुक्रवार को ये काम दरिद्रता दूर करने के लिए How to worship ma Lakshmi

जानें क्या करें शुक्रवार को What to do on Friday astrology

आज के समय में हर व्यक्ति परेशान हैं कि घर पर धन क्यों नहीं रुकता अर्थात दरिद्रता पीछा ही नहीं छोड़ती है. हिंदू धर्म के अनुसार मां लक्ष्‍मी को धन की देवी कहा जाता है। ये तो हम सब जानते हैं कि शुक्रवार का दिन लक्ष्मी माता का दिन माना जाता है।

बहुत से लोग सुख शांति और धन की प्राप्‍ति के लिए शुक्रवार का व्रत भी करते हैं। मां लक्ष्‍मी को प्रसन्‍न करना बहुत ही आसान है इसलिए आज यहाँ पर आपको बताया जा रहा है कि शुक्रवार को कौनसे ऐसे उपाय करे जिससे दरिद्रता हमेशा के लिए दूर चली जाये और आपको कभी भी धन हानि न हो.

कोई भी चीज फ्री में ले (Free me na le koi cheeje) –

दोस्तों ये हमारी आदत होती है कि अगर हमारे पास कभी पैसों की कमी होती है तो हम पहचान वाले के वहाँ से कोई चीज फ्री में लें लेते हैं, हर व्यक्ति ऐसा करता है पर भूलकर भी शुक्रवार को कभी किसी के वहाँ से कोई भी चीज फ्री में न लें इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है, और शुक्रवार को अपने साथ लाल कपड़ा रखें यह सुभ माना गया है.

गाय को रोटी जरूर खिलाये (Gaay ko roti khilaye) –

हिन्दू धर्म में गाय को रोटी खिलाना आम बात है, हर व्यक्ति रोज रोटी बनाने से पहले एक रोटी गाय के लिए जरूर बनाता है, अगर आप नहीं बनाते तो जरूर बनाये और शुक्रवार के दिन जरूर गाय को रोटी खिलानी चाहिए, इससे आपके घर से दरिद्रता जल्द ही दूर चली जाती है और आपके घर में धन की कमी भी कभी नहीं रहती है.

गरीबो को दान दें (Garibo ko daan de) –

शुक्रवार के दिन गरीबो को रोटी खिलानी चाहिए, इस दिन गरीबो को दान करना बहुत ही सुभ माना गया है, ऐसा करने से आपके घर पर हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है और हर समस्याओ से छुटकारा भी जल्द ही मिलता है.

माँ लक्ष्मी की पूजा जरूर करें (Ma lakshmi ki pooja kre) –

पूजा तो हम हर रोज ही करते हैं अगर आप नहीं भी करते हैं तो हर शुक्रवार को लक्ष्‍मी माता की पूरे विधि-विधान से पूजा जरूर करें और उन्‍हें प्रसाद में खीर भी चढ़ाएं, इससे आपके घर में कभी लड़ाई झगड़े नहीं होते और साथ ही आपके घर कि आर्थिक स्थिति भी सुधर जाती है.

ब्राह्मणों को दान दें (Brahamno ko daan de) –

शुक्रवार के दिन ब्राह्मणों को दान देना भी बहुत सुभ माना गया है, इस दिन ब्राह्मणों को दान देने से आपके घर में हमेशा शांति बानी रहती है और सभी परेशानियों से छुटकारा भी मिलता है.

कन्याओं को खीर खिलाये (Kanyao ko kheer khilaye) –

शुक्रवार के दिन कन्याओं को चांदी की कटोरी में खीर खिलाना सुभ माना गया है, जरुरी नहीं कि चांदी की कटोरी में ही खिलाया जाए अगर आपके पास चांदी की कटोरी नहीं है तो आप साधारण सी कटोरी में भी खिला सकते हैं, इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाती है और आपको कभी भी धन की हानी नहीं होती है.

error: