कैसे करें होलिका दहन पूजा विधि और शुभ मुहूर्त 2017 Holika Dahan Holi Puja Timings

होलिका दहन महत्व और शुभ मुहूर्त 2017 Holi Festival 2017 Date and Time

 होलिका दहन पूजा विधि होलिका दहन पूजा विधि  – होली एक ऐसा त्यौहार है जो रंगों से भरी होती है. होली का नाम सुनते ही हमारे इर्द-गिर्द कई रंग आने लगते हैं. दरअसल होली होलीका दहन का उत्सव है जिसे बुराई पर अच्छाई की जीत के रुप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान के प्रति हमारी आस्था को मजबूत बनाने व हमें आध्यात्मिकता की और उन्मुख होने की प्रेरणा देता है।

राशिअनुसार जाने साल 2018 का भविष्यफल

साल 2017 में होलीका दहन 12 मार्च को किया जायेगा। आइये जानते हैं होलिका दहन कैसे करे तथा होली दहन का शुभ मुहूर्त कब है.

होलिका दहन कैसे करें हिंदी में How to do the Holika Dahan –

होली पूजा का महत्व Importance of Holi Pooja –

होली की पूजा इसलिए की जाती है क्योकि इस पूजा को करने से व्यक्ति के घर में सुख-शांति, समृद्धि, आती है. हिन्दू धर्म में इस पूजा की तैयारियां होली के कई दिन पहले से ही शुरू कर दी जाती हैं.

होली पूजा सामग्री Holi Puja Samagri –

रोली, माला, रंगीन अक्षत, गंध के लिये धूप या अगरबत्ती, पुष्प, गुड़, कच्चे सूत का धागा, साबूत हल्दी, मूंग, बताशे, नारियल एवं नई फसल के अनाज गेंहू की बालियां, पके चने आदि।

होली पूजा विधि Holi Puja Vidhi in Hindi –

होली दहन के दिन सबसे पहले होली का पूजन किया जाता है. इस दिन पूजा सामग्री के साथ होलिका के पास गोबर से बनी ढाल भी रखी जाती है। इसके बाद शुद्ध जल सहित अन्य पूजा सामग्रियों को एक एक कर होलिका को अर्पित किया जाता है। इसके पच्छात होली का पूजन कर जल से अर्घ्य दिया जाता है। होली दहन के बाद होलिका में कच्चे आम, नारियल, सतनाज, चीनी के खिलौने, नई फसल इत्यादि की आहुति दी जाती है। सतनाज में गेहूं, उड़द, मूंग, चना, चावल जौ और मसूर मिश्रित करके इसकी आहुति दी जाती है।

कब करें होली का दहन When to do Holi Combustion –

होली का दहन होलिका दहन पूर्णमासी तिथि में प्रदोष काल के दौरान किया जाता है. इसके अलावा भद्रा रहित, प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि, होली दहन के लिये बहुत ही शुभ मानी गयी है. शास्त्रो में बताया गया है की भद्रा पूँछ प्रदोष से पहले और मध्य रात्रि के पश्चात होलिका दहन नही करना चहिये यह शुभ नहीं माना जाता. इसलिए होलिका दहन का मुहूर्त सूर्यास्त और मध्य रात्रि के बीच ही निर्धारित किया जाता है।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त Holi Dahan Shubh Muhurat –

  • होली दहन तिथि – 12 मार्च 2017
  • होलिका दहन मुहूर्त – 6:23 से 8:23
  • भद्रा पूंछ – 04:11 से 05:23
  • भद्रा मुख – 05:23 से 07:23
  • पूर्णिमा तिथि आरंभ – 08:23 बजे (11 मार्च 2017)
  • पूर्णिमा तिथि समाप्त – 08:23 बजे (12 मार्च 2017)
  • रंगवाली होली – 13 मार्च 2017
error: