किस देवता को कौन सा फूल चढ़ाना है शुभ Flowers Offered to Gods and Goddesses in Pooja

जानें कौन से भगवान को कौन सा फूल चढाये Gods and Their Favorite Flowers

देवता को चढ़ाये उनके मनपसंद फूल देवता को चढ़ाये उनके मनपसंद फूल – भगवान को वैसे तो कोई भी फूल चढ़ाया जा सकता है. लेकिन कुछ फूल भगवान को बहुत ही प्रिय होते हैं. यदि भगवान को उनकी पसन्द का फूल चढ़ाया जाय तो वे जल्दी ही प्रशन्न हो सकते हैं. आज हम आपको बताएंगे की कौन से देवता को कौन सा फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है जिससे जल्दी ही भगवान प्रशन्न हो सकते हैं.

देवता को चढ़ाये उनके मनपसंद फूल flowers offered to gods and goddesses in worship 

भगवान श्रीगणेश के प्रिय फूल Lord Ganesha Favourite Folowers –

भगवान गणेश को कोई भी फूल चढ़ाया जा सकता है. लेकिन गणेश जी को तुलसी नही चढ़ाना चाहिए. गणेश जी को हरा रंग बहुत ही प्रिय होता है. इसलिए गणेश जी को इस रंग की फूल-पत्ती चढ़ा सकते हैं.

भगवान शिव के प्रिय फूल Lord Shiv Favourite Folowers –

शिवजी को धतूरे के फूल, हरसिंगार, व नागकेसर के सफेद पुष्प, सूखे कमल गट्टे, कनेर, कुसुम, आक, कुश आदि के फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है. लेकिन भगवान शिव को केवड़े का पुष्प नहीं चढ़ाया जाता है।

भगवान विष्णु के प्रिय फूल Lord Vishnu Favourite Folowers –

भगवान विष्णु को कमल, मौलसिरी, जूही, कदम्ब, केवड़ा, चमेली, अशोक, मालती, वासंती, चंपा, वैजयंती के पुष्प विशेष प्रिय हैं। विष्णु भगवान तुलसी दल चढ़ाने से जल्दी ही प्रसन्न हो सकते हैं.

राशिअनुसार जाने साल 2018 का भविष्यफल

सूर्य भगवान के प्रिय फूल Lord Sun God Favourite Folowers –

सूर्य भगवान की पूजा कुटज के पुष्पों से की जाती है। इसके अलावा कनेर, कमल, चंपा, पलाश, आक, अशोक आदि के पुष्प भी इन्हें प्रिय हैं।

भगवान श्रीकृष्ण के प्रिय फूल Lord Shree Krishna Favourite Folowers –

भगवान श्रीकृष्ण को कुमुद, करवरी, चणक, मालती, पलाश व वनमाला के फूल प्रिय हैं। इसलिए भगवान श्रीकृष्ण को ये फूल चढ़ा सकते हैं.

भगवती गौरी के प्रिय फूल Goddess Gori Favourite Flower –

भगवती गौरी को चढऩे वाले पुष्प मां भगवती को भी प्रिय हैं। इसके अलावा बेला, सफेद कमल, पलाश, चंपा के फूल भी चढ़ाए जा सकते हैं।

मां लक्ष्मी के प्रिय फूल Goddess Lakshmi Favourite Flower –

मां लक्ष्मी को कमल का फूल अभूत ही प्रिय है। उन्हें पीला फूल चढ़ाकर भी प्रसन्न किया जा सकता है। आइल अलावा मां लक्ष्मी को लाल गुलाब का फूल भी काफी प्रिय है।

हनुमान जी के प्रिय फूल Lord Hanumaan Ji Favourite Folowers –

हनुमान जी को लाल पुष्प बहुत प्रिय है। इसलिए इन पर लाल गुलाब, लाल गेंदा आदि के पुष्प चढ़ाए जा सकते है।

माँ काली के प्रिय फूल Goddess Maa Kaali Favourite Flower –

इनको अड़हुल का फूल बहुत पसंद है। मान्यता है की  इनको 108 लाल अड़हुल के फूल अर्पित करने से माँ काली व्यक्ति की मनोकामना पूर्ण करती हैं।

माँ दुर्गा के प्रिय फूल Goddess Durga Favourite Flower –

माँ दुर्गा को लाल गुलाब या लाल अड़हुल के पुष्प बेहद प्रिय होते हैं. इसलिए माँ दुर्गा को ये पुष्प चढ़ा सकते हैं.

माँ सरस्वती के प्रिय फूल Goddess Sarasvati Favourite Flower —

माँ सरस्वती विद्या की देवी हैं इन्हें प्रसन्न करने के लिए सफेद या पीले रंग का फूल चढ़ाएं जाते हैं. इसके अलावा माँ सरस्वती को सफेद गुलाब, सफेद कनेर या फिर पीले गेंदे के फूल से भी प्रसन्न होती हैं।

शनि देव के प्रिय फूल Lord Shani Dev Favourite Folowers –

शनि देव को नीले लाजवन्ती के फूल चढ़ाने चाहिए, इसके अतिरिक्त कोई भी नीले या गहरे रंग के फूल चढ़ाने से शनि देव शीघ्र ही प्रसन्न होते है।

error: