शरीर के इन तिलों से जाने कितने धनि हैं आप how much reach you are Know from your moles

शरीर के दस तिल बताते हैं आप कितने धनवान हैं Moles on body meaning astrology

समुद्रशास्त्र  में त‌िल का आपके अंगों पर होने का मतलब बताते हुए कई शुभ त‌िलों के बारे में विस्तार से बताया गया है। ज‌िनमें से यह 10 स्थान ऐसे हैं जहां त‌िल होने का साफ मतलब यह होता है क‌ि आपको धन की कमी कभी नहीं रहेगी।

अगर आप जानना चाहते हैं की आपके शरीर में भी ये तिल हैं की नहीं जो बताते हैं कीआप कितने धनवान हैं तो आज यहाँ पर आपको बताया जा रहा है कि शरीर के किस भाग में तिल होने से आप धनवान होते हैं. 

नाभि पर तिल होना (Mole on Navel) –

समुद्रशास्त्र में बताया गया है कि पेट पर त‌िल होना शुभ नहीं होता है। यह व्यक्त‌ि के दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है, ऐसे व्यक्त‌ि भोजन का शौकीन होता है। लेक‌िन त‌िल अगर नाभ‌ि के आस-पास हो तब व्यक्त‌ि को धन समृद्ध‌ि की प्राप्त‌ि होती है। माना जाता है कि नाभि पर जिस भी व्यक्ति के तिल होता है उन्हें धन कि कमी कभी भी नहीं होती है.

पीठ पर तिल होना (Mole on Back) –

जिन व्यक्तियों के पीठ पर त‌िल होता है वे लोग रोमांट‌िक होने के साथ साथ धनवान होने का सूचक होते हैं। ऐसे व्यक्ति खूब कमाते हैं और खूब खर्चा भी करते हैं, इन्हें कभी धन की कमी महसूश नहीं होती है. 

पैर के अंगूठे पर तिल होना (Mole on toe) –

जिस भी व्यक्ति के पैर के अंगूठे पर त‌िल होता है माना जाता है क‌ि वे लोग समाज में प्रत‌िष्ठ‌ित और संपन्‍न व्यक्त‌ि होते हैं. इन लोगो को भी कभी धन की कमी नहीं होती है.

तर्जनी अंगुली पर तिल होना (Mole on for finger) –

दोस्तों ज‌िस व्यक्त‌ि की तर्जनी उंगली पर त‌िल होता है वह धनवान तो होता है लेक‌िन थोड़ा बहुत शत्रुओं से परेशान रहता है अर्थात इन लोगो से लोग थोड़ा बहुत चिड़ते भी हैं क्योंकि ये लोग बहुत धनि होते हैं और अगर नहीं हैं तो जल्द ही इन्हें धन का लाभ होता है.

नाभि के नीचे तिल होना (Mole below the navel) –

ज‌िस व्यक्त‌ि के नाभ‌ि के थोड़ा नीचे कही पर भी त‌िल होता है उसे धन की कमी कभी नहीं रहती है तथा हमेशा वे लोग आराम से और पुरे ऐशो आराम से अपना जीवन व्यतीत करते हैं.

भौंह के मध्य में तिल होना (Mole be in the middle of the brow) –

भौंह के मध्य में खाली स्‍थान के बीच में त‌िल का होना बहुत ही शुभ माना गया है। यह दांपत्य जीवन के लिए बहुत अच्छा होता है तथा साथ ही जिस भी व्यक्ति के भौंह के मध्य में तिल होता है उन्हें कभी भी धन धान्य की कमी नहीं होती है.

नाक के दायीं ओर त‌िल होना (Mole be on the right side of the nose) –

ज‌िनके नाक के दायीं ओर त‌िल होता है उन्हें कम मेहनत में ही धन का लाभ म‌िलता रहता है। यह भाग्यशाली होते हैं ये थोड़ा सा मेहनत करते हैं और इन्हें ज्यादा लाभ होता है.

ठोड़ी पर त‌िल होना (Mole on Chin) –

ज‌िस व्यक्त‌ि के ठोड़ी पर त‌िल होता है उन्हें कभी धन का अभाव नहीं रहता क्योंक‌ि इनकी आय का साधन हमेशा बना रहता है।

अनाम‌िका उंगली के मध्य में त‌िल होना (Mole in the middle of the ring finger) –

जिस भी व्यक्ति के अनाम‌िका उंगली के मध्य में त‌िल होता है वो व्यक्त‌ि बहुत ही धनवान और यशस्वी होता है। उसे भी कभी भी किसी भी प्रकार से धन की कमी नहीं होती है.

सबसे छोटी उंगली पर तिल होना (Mole on the little finger) –

सबसे छोटी उंगली यानी कन‌िष्ठ‌का पर त‌िल होना बहुत ही सुभ माना गया है कहा जाता है कि जिस भी व्यक्ति कि छोटी ऊँगली पर तिल होता है वह संपत्त‌िशाली तो होता है लेक‌िन जीवन पर परेशानी और अशांत‌ि बनी रहती है।

error: