आपका पसंदीदा संगीत बताएगा आपका व्यक्तित्व Your favorite music will tell your personality

आपका पसंदीदा गाना ही आपकी पहचान है Your favorite song as your identity

संगीत आपके दिल और आत्मा की तरह है।क्या  आप जानते है आपका पसंदीदा  संगीत  आपके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताती है। हो सकता है आप इस बात से सहमत न हों लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि व्यक्ति विशेष के पसंदीदा गाने उसकी मानसिक स्थिति बताते हैं। गाने सुनना ज्यादातर लोगो को पसंद होता है।

अक्सर अपना पसंदीदा संगीत सुनने से हम तनावमुक्त महसूस करते है। अपने पसंदीदा संगीत सुनने व गुनगुनाने से हम एक पल के लिए सारी परेशानिया भूल जाते है।  हर गाने की एक ख़ासियत और मिजाज़ होता है। मनोवैज्ञानिकों के अनुसार पसंदीदा गाने से उस व्यक्ति के रिश्ते में आयी ख़ुशी और दुःख  का भी पता लगाया जा सकता है। संगीत सुनना सेहत के लिए फायदेमंद ही नहीं बल्कि आपके दिमाग को भी  बहुत शांति देता  है . 

आइये जानते है आपका पसंदीदा संगीत क्या कहता है आपके बारे में

रोमांटिक गाने सुनने वाले लोगो का व्यक्तित्व – जाहिर है कि जो ऐसे संगीत और गानों का शौकीन  होता है  जो लोग  ऐसे गाने सुनना पसंद करता है उन लोगो  में प्यार कूट कूट के भरा  होता है। वो लोग  ज्यादातर प्यार की दुनिया में खोए रहते है।

रैप गाने  सुनने वाले लोगो का व्यक्तित्व – रैप  संगीत आज  के युवाओं में सबसे पसंदीदा म्यूज़िक  स्टाइल है। इसमें बहुत एनर्जी भी होती है।  इसलिए भी युवाओं को ये म्‍यूजिक सबसे ज्यादा पसंद आता है।  इस तरह के संगीत सुनने वाले लोग  थोड़ा  खुदगर्ज किस्म के होते हैं। वो लोग अपने में बहुत मस्त रहते है। उन्हें इस बात से भी कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं।

लव संगीत सुनने वाले लोगो का व्यक्तित्व – जो लोगो को खुद पर और अपने रिश्तो में बहुत भरोसा होता है वे ऐसे संगीत के शौकीन होते  है। इस तरह के लोग सभी के साथ प्रेम का वातावरण बनाये रखते है। 

रॉक और पॉप गाने सुनने वाले लोगो का व्यक्तित्व – संगीत की ये शैली जिद्दी और जुनून के लिए ही जानी जाती है और इसे सुनने वाले भी वैसे ही होते हैं, जोशीले जुनूनी पर काफी जिद्दी किस्म  के. ये लोग जो इरादा कर लेते है वो करके रहते है।

कांप्‍लीकेटेड म्‍यूजिक सुनने वाले लोगो का व्यक्तित्व-  शायद आपने वो गाना सुना ही होगा ओ नादान परिंदे घर आजा ये गाना ना सैड सांग है ना ही रोमेंटिक और नाही ही  रॉक या पॉप। इस गाने में एक उलझाव है, बस ऐसे ही कांप्‍लीकेटेड संगीत सुनने वाले लोगो  को जानना आसान नहीं है। वो हमेशा उलझे हुए रहते है। और ऐसे में आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि वो कब क्या रिएक्‍ट करेगे।

लोक संगीत सुनने वाले लोगो का व्यक्तित्व – इस तरह के संगीत की शौकीन लोग  की दुनिया अपने में कुछ खास होती है और आसानी से किसी की  बात पर सहमत  होने के लिए तैयार नहीं होती हैं। इन  लोगो को कोई आसानी से नही समझ सकता है।

पारंपरिक संगीत सुनने वाले लोगो का व्यक्तित्व – जो लोग पारंपरिक संगीत सुनना पसंद करते है, वे बहुत शान्त दिल के होते है, इस तरह के संगीत सुनने वाले लोग किसी प्रकार का बदलाव पसंद नहीं करते है।

धार्मिक संगीत सुनने वाले लोगो का व्यक्तित्व –  इस तरह से संगीत सुनने वाले लोग ना बदलने पर दिलचस्बी रखते है ना किसी और में बदलाव को पसंद करते है। ये लोग धार्मिक विचारो के होते है, इनकी दुनिया कुछ अलग होती है।  

error: